न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागर पर सिडकुल पुलिस का वार: काला गेट के पास 1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवनीत सिंह के सख्त तेवरों का दिखा असर!” “रोशनाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा से जगमगाई शिक्षा: किरबी संस्थान का बड़ा योगदान, विधायक आदेश चौहान बोले— “शिक्षा में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पूंजी” “सघन चेकिंग में बड़ा खुलासा: झबरेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘दीपक’, निशानदेही पर 3 चोरी की स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद, अभियान से अपराधियों में मचा हड़कंप!” “दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बीमार वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का हालचाल जान बढ़ाया हौसला, हरसंभव मदद का दिया भरोसा” “देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया कड़ा जायजा — लापरवाही पर सख्त चेतावनी, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हाल” “जनहित की परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की सख्ती, मिसिंग लिंक फंडिंग पर बड़ा फैसला – लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश”
Home » योगदान » “रोशनाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा से जगमगाई शिक्षा: किरबी संस्थान का बड़ा योगदान, विधायक आदेश चौहान बोले— “शिक्षा में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पूंजी”

“रोशनाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा से जगमगाई शिक्षा: किरबी संस्थान का बड़ा योगदान, विधायक आदेश चौहान बोले— “शिक्षा में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पूंजी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर, हरिद्वार में सीएसआर के अंतर्गत किरबी संस्थान द्वारा विद्यालय को सौर ऊर्जा से संचालित एलइडी लाइट्स, विद्यालय के नाम का साइनबोर्ड ,कंप्यूटर,प्रिंटर,प्रोजेक्टर,साउंड सिस्टम, स्टील अलमारी, कुर्सी-मेज एवं किचन रैक के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किरबी संस्थान द्वारा किया गया यह सहयोग प्रशंसनीय है। शिक्षा के लिए किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता वह देश के भविष्य का निर्माण करता है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार, उनका समस्त स्टाफ तथा पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी एवं उनके सभी सहयोगी प्रशंसा के पात्र हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि यह विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है हम सभी का मिलकर यह प्रयास होना चाहिए कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बने। किरबी संस्थान के डीजीएम धीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हम ऐसे विद्यालय के लिए कार्य कर रहे हैं जो विद्यालय बहुत ही कम समय में राज्य स्तर पर भी दो बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। विश्वास दिलाता हूंँ कि हम आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे। प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह शिक्षा में निवेश से हमारे छात्र-छात्राओं का भविष्य निश्चित ही उज्जवल होगा और जो कल के होनहार हैं वे जीवन का एक नया आयाम प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, अतुल वशिष्ठ, श्याम सुंदर गुप्ता, वरुण वशिष्ठ,राम सिंह, सुरेंद्र त्यागी, अभिषेक शर्मा, ओमवीर त्यागी, किरबी से अमित चौहान, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नूर मोहम्मद, आयुष कुमार, विद्यालय का समस्त स्टाफ विनीत कुमार,कुo नीतू आहूजा,अवनीश,प्रवीण कुमार, नेहा पाल, शिवांगी, पुष्पा, ममता तथा रूपा आदि उपस्थित रहे।

56 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”