न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » बैठक » जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे: कर्णवाल

जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे: कर्णवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, जिससे किसी भी पात्र नागरिक को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

“दिव्यांगों को तुरंत लाभ देने हेतु विशेष शिविर लगाए जाएं।”

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि सामाजिक संगठनों, निर्वाचित एवं पराजित जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर योजनाओं का फीडबैक लें।साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ पहुंचे।

 “छात्रवृत्ति से कोई भी छात्र वंचित न रहे।”

उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या और छात्रवृत्ति पाने वालों की श्रेणीवार सूची एक सप्ताह में देने को कहा। विधायक प्रदीप बत्रा ने सुझाव दिया कि तहसील स्तर पर छात्रवृत्ति हेतु एक अलग सेल बनाया जाए जिससे दस्तावेज़ सरलता से उपलब्ध हों।

 “स्थानीय युवाओं को 70% रोजगार मिलना चाहिए।”

कर्णवाल ने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय कंपनियों से संपर्क कर युवाओं को रोजगार दिलवाया जाए। उद्योग विभाग को अनुसूचित जाति समाज के 100 युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने पर कार्य करने के निर्देश दिए।

 “कृषकों की सूची बनाकर किसान सम्मान निधि सभी को मिले।”

उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले और कुल कृषकों की सूची 15 दिन में उपलब्ध कराई जाए।

“सरकार जनता के द्वार” — कैंप लगाकर लाभ दें।

कर्णवाल ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं की अद्यतन जानकारी समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं। पात्र व्यक्तियों को उनके क्षेत्र में ही लाभ देने के लिए कैंपों का रोस्टर तैयार किया जाए।

इस मौके पर दो पात्रों को अटल आवास सम्मान पत्र और एक दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया।

356 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *