न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » तोहफा » “मोदी-धामी की डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफ़ा: झबरेड़ा में 61.59 लाख की लागत से पाँच अंबेडकर पार्कों का सौन्दर्यकरण, कर्णवाल ने जताया आभार”

“मोदी-धामी की डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफ़ा: झबरेड़ा में 61.59 लाख की लागत से पाँच अंबेडकर पार्कों का सौन्दर्यकरण, कर्णवाल ने जताया आभार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/रूड़की, 19 अगस्त।झबरेड़ा विधानसभा में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए प्रदेश सरकार ने पांच अंबेडकर पार्कों के सौन्दर्यकरण का निर्णय लिया है। पूर्व विधायक एवं समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ स्थापित कर समाज को दिशा देने का कार्य किया गया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर झबरेड़ा क्षेत्र के नन्हेड़ाअनन्तपुर, तांसीपुर, ढस्का, सलियर एवं शेरपुर खेलमऊ गांव में अंबेडकर पार्कों के सौन्दर्यकरण की मंजूरी दी है।

 

उन्होंने कहा कि ढस्का गांव में पहले ही पार्क का सौन्दर्यकरण व प्रतिमा का अनावरण हो चुका है, वहीं नन्हेड़ाअनन्तपुर में 24.76 लाख, तांसीपुर में 11.86 लाख तथा शेरपुर खेलमऊ में 24.97 लाख रुपये की लागत से कार्य होगा। कुल 61.59 लाख रुपये की निविदाएं शीघ्र जिला पंचायत कार्यालय द्वारा आमंत्रित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सलियर बारातघर परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का शासनादेश भी जल्द जारी किया जाएगा।

 

देशराज कर्णवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान विधायक कांग्रेस से हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके प्रस्तावों पर लगातार विकास कार्य करा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधायक बेवजह आलोचना करने के बजाय आभार व्यक्त करें, क्योंकि उनके कार्यकाल में भी भाजपा संगठन और सरकार ही झबरेड़ा में सर्वाधिक विकास कार्य करा रही है और आगे भी कराती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में झबरेड़ा सहित हरिद्वार की सभी सीटों पर कमल खिले

ALSO READ  "NEET के छात्रों की बल्ले-बल्ले! अब परीक्षा देने जाना होगा बिल्कुल फ्री, धामी सरकार का बड़ा तोहफा—एडमिट कार्ड दिखाओ और रोडवेज बस में मुफ्त सफर पाओ"

गा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728