न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » मुलाकात » कांवड़ मेला: मेयर किरण जैसल ने व्यवस्थाओं के लिए मांगे 3 करोड़, मुख्यमंत्री से की खास मुलाकात

कांवड़ मेला: मेयर किरण जैसल ने व्यवस्थाओं के लिए मांगे 3 करोड़, मुख्यमंत्री से की खास मुलाकात

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आगामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के लिए 3 करोड़ रुपये के बजट की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जुलाई में शुरू होने वाले इस विशाल धार्मिक मेले में करीब 5 करोड़ कांवड़ियों के आगमन का अनुमान है। इतनी भारी भीड़ के लिए नगर निगम को अस्थायी शौचालय, मूत्रालय, सफाई, कूड़ा निस्तारण, दवाइयों, चूना, वाहनों और 500 अस्थायी सफाईकर्मियों की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं करनी होंगी, जिनके लिए बजट आवश्यक है।मेयर ने नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए और साफ-सफाई के आधुनिक उपकरण व वाहनों की खरीद के लिए 15 करोड़ रुपए की मांग भी की। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने कार्यालय निर्माण अपने संसाधनों से शुरू किया, लेकिन धन की कमी से कार्य अधर में लटक गया है।इसके साथ ही देवपुरा में प्रस्तावित म्यूजियम और पार्किंग, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाले निर्माण, स्ट्रीट लाइट पोल को हैरिटेज पोल में बदलने जैसे प्रस्तावों पर शासन से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया गया।

मेयर जैसल ने नगर निगम में अधिशासी अभियंता (सिविल) और लेखाधिकारी की तत्काल नियुक्ति की भी मांग की, ताकि नगर निगम के कार्यों में तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र व रवि जैसल भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष की माला और गंगाजली भेंट की।

246 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *