न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » हरिद्वार में चलती बाइक बनी आग का गोला, कांवड़िया ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की फुर्ती और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

हरिद्वार में चलती बाइक बनी आग का गोला, कांवड़िया ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की फुर्ती और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया जब सोमवार को केबल ब्रिज के पास एक कांवड़िये की बाइक अचानक आग का गोला बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में उसमें भीषण आग लग गई। बाइक सवार भोले ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।घटना स्थल के नज़दीक मौजूद हरिद्वार पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को संभाला। पुलिस कर्मियों ने तत्काल दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया जिससे किसी अन्य वाहन या राहगीर को नुकसान न हो। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया। मौके पर कुछ ही मिनटों में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सावन के इस भीड़भाड़ वाले मौसम में प्रशासन की चौकसी ही किसी भी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है। स्थानीय प्रशासन ने कांवड़ियों से भी अपील की है कि वे अपनी बाइक की समय-समय पर जांच कराएं और भीड़भाड़ में सतर्कता बरतें।

414 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *