न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » गठित » “उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश रावत बने अध्यक्ष”

“उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश रावत बने अध्यक्ष”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, मई 2025:उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सूचना विभाग के उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न कराई गई,

जो चुनाव अधिकारी की भूमिका में थे। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार एवं श्री रामसिंह परजोली भी उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री मनोज शुक्ला को 17 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत और श्री संजय कुमार को बराबर 34-34 मत मिले। महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार को 51 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी श्री चेतन पाण्डेय को 18 मत प्राप्त हुए। संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येन्द्र बिजल्वाण ने 45 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि श्री नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत मिले।

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरुण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी शामिल हैं।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों से शीघ्र वार्ता की जाएगी तथा एक मांग पत्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विभाग के पुनर्गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया। महामंत्री श्री अंकित कुमार ने विभागीय हितों की रक्षा हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने और जनपदीय कार्यालयों की संरचना को सुदृढ़ करने की बात कही।

नई कार्यकारिणी ने सभी कर्मचारियों का विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया और संघ को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 8
Users Today : 271
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 8
Users Today : 271
Users Yesterday : 930