न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » Uncategorized » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में संस्कृत को जनभाषा बनाने की पहल”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में संस्कृत को जनभाषा बनाने की पहल”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सचिवालय परिसर में ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ बुधवार को कैबिनेट बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड सरकार अपनी संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि संस्कृत को केवल पुस्तक तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसे जनभाषा के रूप में विकसित किया जाए। इसी सोच के तहत राज्य के 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के माध्यम से वेद, दर्शन, उपनिषद् जैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान स्रोतों को आमजन तक पहुँचाने हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह प्रयास न केवल संस्कृत भाषा के पुनर्जागरण का कार्य करेंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने बताया कि यह संभाषण शिविर 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इस दौरान सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संस्कृत भाषा में संवाद स्थापित करने का अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि शासन स्तर पर संस्कृत को व्यावहारिक रूप में अपनाया जाए और सरकारी कार्यप्रणाली में इसकी उपस्थिति को सशक्त बनाया जाए। शिविर के माध्यम से कर्मचारी संस्कृत में दैनिक संवाद, अभिवादन, प्रश्नोत्तर आदि का अभ्यास करेंगे, जिससे वे संस्कृत भाषा से अधिक आत्मीयता से जुड़ सकें।

यह शिविर राज्य सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत संस्कृत भाषा को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रयास न केवल भाषा का संरक्षण करेगा, बल्कि अगली पीढ़ियों को भी भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

80 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072