न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » अपील » “पौड़ी में भालुओं की बढ़ती दस्तक! वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, डीएफओ की अपील—जरा-सी आहट लगे तो तुरंत 1926 पर करें कॉल”

“पौड़ी में भालुओं की बढ़ती दस्तक! वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, डीएफओ की अपील—जरा-सी आहट लगे तो तुरंत 1926 पर करें कॉल”

(शहजाद अली हरिद्वार)

पौड़ी । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भालू की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग द्वारा संचालित जागरुकता अभियान सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ाने के लिए विभागीय टीमें नियमित गश्त कर रही हैं तथा गांव–गांव जाकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं।

डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर खुला क्षेत्र बनाएं, किसी कार्य हेतु जाते समय समूह में चलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें, तो भालू से सामना होने की स्थिति में खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि खाने का कचरा खुले में न फेंके। उन्होंने बताया कि भालू एवं अन्य वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार–प्रसार कर रहा है। पंपलेट वितरण, जागरूकता बैठकें, सोशल मीडिया मैसेज एवं जन–संपर्क अभियानों के माध्यम से सावधानियां आम लोगों तक पहुँचायी जा रही हैं।

डीएफओ ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, जिससे समय रहते टीम मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होंने आमजनमान से अपील करते हुए कहा कि विभाग का सहयोग करें, जिससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया मतदान, पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीणों से की उत्साहपूर्वक वोटिंग की अपील"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 9 8
Users Today : 543
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 9 8
Users Today : 543
Users Yesterday : 1179