न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » शिलान्यास » रुद्रपुर निवेश उत्सव में ₹1342.84 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास: गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार

रुद्रपुर निवेश उत्सव में ₹1342.84 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास: गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर, 20 जुलाई 2025: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम में उत्तराखंड को विकास की नई सौगात दी। कार्यक्रम में कुल ₹1342.84 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।इसमें ₹79.34 करोड़ की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें पिथौरागढ़ जिला कारागार, चम्पावत के दो राजकीय पॉलीटेक्निक भवन तथा पुलिस विभाग के आवासीय भवन शामिल हैं।वहीं ₹1263.5 करोड़ की 16 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सबसे प्रमुख हैं- हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन और बस टर्मिनल का विकास (₹378.35 करोड़), वर्षा जल प्रबंधन व सड़क निर्माण कार्य (₹217.82 करोड़), टनकपुर पेयजल आपूर्ति योजना (₹171.54 करोड़) और ऊधमसिंह नगर में कामकाजी महिला छात्रावास (₹126 करोड़)।इसके अतिरिक्त हर्रावाला में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, नैनीताल में सरफेस पार्किंग, PAC आवासीय परिसर, पुलिस विभाग के कानून क्रियान्वयन हेतु VC कक्ष, चम्पावत में मल्टीलेवल कार पार्किंग, रुद्रपुर शहर में सड़कों का चौड़ीकरण और गांधी पार्क सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं।गृह मंत्री शाह ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और केंद्र सरकार उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी ने इन योजनाओं को “विकास का सुनहरा अध्याय” बताया।

546 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *