न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » बैठक » हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश: शहरी ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण, जलभराव की स्थायी समाधान योजना व आदर्श गांवों के विकास पर विशेष बल

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश: शहरी ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण, जलभराव की स्थायी समाधान योजना व आदर्श गांवों के विकास पर विशेष बल

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के विकास कार्यों, घोषणाओं एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायकगणों द्वारा क्षेत्र के विकास से सम्बंधित विभिन्न विषय रखे गए, सम्बंधित अधिकारियों को इन सभी विषयों पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान हरिद्वार में जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत योजना बनाए जाने, कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था बनाने, शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाए जाने एवं पार्कों के निर्माण व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

बरसात के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने, एम्स ऋषिकेश और किच्छा में बनने वाले एम्स के सेटेलाइट सेंटर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं प्रत्येक जनपद में दो-दो गांव ‘आदर्श गांव’ के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 9 3
Users Today : 140
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 9 3
Users Today : 140
Users Yesterday : 729