न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » अभियान » थाना बहादराबाद में मिशन 2025 की गूंज: थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गांव-गांव चौपाल से नशे पर करारा वार, हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान शुरू

थाना बहादराबाद में मिशन 2025 की गूंज: थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गांव-गांव चौपाल से नशे पर करारा वार, हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान शुरू

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु गांव-गांव चौपाल आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम भौरी में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है और यह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकारमय बना देता है।चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को नशे की ओर प्रेरित करेंगे। साथ ही नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने का भी संकल्प लिया गया। पुलिस ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कानून की सख्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक कर नशे की जड़ों को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

हरिद्वार पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास भी कर रही है। थाना बहादराबाद का यह प्रयास ग्रामीणों द्वारा सराहा गया और लोगों ने इसमें सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित समाज की नींव रखेगी।

246 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *