न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » आयोजन » सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्ण: हरिद्वार में भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया भव्य आयोजन

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्ण: हरिद्वार में भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया भव्य आयोजन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 12 जून:भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में होटल मधुबन में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित नीतियों की जानकारी देने के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर देश को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है।इसके उपरांत जिला स्तर पर प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश अमृत काल की ओर बढ़ रहा है, और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की केंद्रीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम नागरिक के जीवन को आसान बनाते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।भाजपा प्रदेश मंत्री एवं हरिद्वार जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने साइबर सुरक्षा, रक्षा और सामरिक क्षमताओं में जबरदस्त वृद्धि की है। आकाश, ब्रह्मोस और अग्नि जैसी मिसाइलों का सफल परीक्षण और राफेल व एस-400 प्रणाली की तैनाती भारत को वैश्विक स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से एक सशक्त राष्ट्र बनाते हैं।दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, जिससे महिलाओं को गरिमा पूर्ण जीवन मिला।स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 40 करोड़ स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए, जिनके माध्यम से 9 करोड़ से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज मिला। कृषि क्षेत्र में भी 2025-26 का बजट रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है, और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ की सहायता दी गई है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने उपस्थित सभी अतिथियों को “विकसित भारत 2047” के संकल्प की शपथ दिलाई


और कहा कि आज हर भारतीय को अपने देश पर गर्व है। उन्होंने भ्रष्टाचार, वंशवाद और औपनिवेशिक मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री आशु चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने एक नए राष्ट्रीय पुनर्जागरण की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं।इस अवसर पर महापौर किरण जैसल, संतगण, शिक्षाविद, पूर्व अधिकारी, अधिवक्ता, चिकित्सक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

336 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *