न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » आरोप » “रोशनाबाद कचहरी में हड़कंप: सीनियर अधिवक्ता ने महिला वकील से की अश्लील हरकत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता समाज में भारी विरोध और सख्त कार्रवाई की मांग!”

“रोशनाबाद कचहरी में हड़कंप: सीनियर अधिवक्ता ने महिला वकील से की अश्लील हरकत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता समाज में भारी विरोध और सख्त कार्रवाई की मांग!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रोशनाबाद। हरिद्वार की रोशनाबाद कचहरी में एक गंभीर घटना ने पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर दिया है। यहां एक युवा महिला अधिवक्ता ने अपने सीनियर अधिवक्ता रोहिताश शर्मा पर अश्लील हरकत और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कोर्ट परिसर में अभद्र टिप्पणी की और इशारों से अपने चैम्बर में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई कि यदि उसने शिकायत दर्ज कराई तो उसकी पेशेवर छवि को खराब कर दिया जाएगा।पीड़िता की शिकायत पर थाना सिडकुल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी पूरी जांच की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करते हुए दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले के सामने आने के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश है। कचहरी परिसर में वकीलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई अधिवक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि न्यायालय जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक हैं। साथ ही दोषी अधिवक्ता पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

727 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *