न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » विकास » रानीपुर में विकास की रफ्तार: विधायक आदेश चौहान ने 53 लाख की लागत से कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण कार्य कराया शुरू

रानीपुर में विकास की रफ्तार: विधायक आदेश चौहान ने 53 लाख की लागत से कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण कार्य कराया शुरू

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रविवार को रावली महदूद क्षेत्र की कॉलोनियों—लक्ष्मीनगर, महावीर विहार और नेहरू नगर में सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 53 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों को लाकिंग टाइल्स से तैयार किया जाएगा। सड़क निर्माण के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विधायक का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता में समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आदेश चौहान जी के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, विनीत चौहान, संजीव पाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर को विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना गया।

 

134 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *