न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » झबरेड़ा क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप:डॉ. तेजपाल के घर पर हथियारबंद हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वंश और सुशील गंभीर रूप से घायल, पूरे गांव में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

झबरेड़ा क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप:डॉ. तेजपाल के घर पर हथियारबंद हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वंश और सुशील गंभीर रूप से घायल, पूरे गांव में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा।हरिद्वार जनपद स्थित झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटवाल आलमपुर गांव में शनिवार सुबह अचानक गोलियों की गूंज से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 8:30 बजे कुछ हमलावरों ने गांव के निवासी डॉ. तेजपाल के घर पर धावा बोलते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना में घर के दो सदस्य—वंश और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग सहम गए। गांव में इस प्रकार की खुलेआम फायरिंग की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।घटना के संबंध में घर की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।महिला के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने से दोनों पक्षों के बीच किसी विवाद को लेकर तनातनी चल रही थी, जो आज इस हिंसक रूप में सामने आई। महिला ने यह भी बताया कि फायरिंग इतनी अचानक और तेज थी कि परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।फिलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

वहीं ग्रामीणों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और गांव के लोग डर और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।

ALSO READ  " डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930