न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » बैठक » “हरिद्वार में सफाई कर्मियों की आवाज बुलंद: आयोग उपाध्यक्ष ने दिए अधिकारों की रक्षा और शोषण पर कार्रवाई के निर्देश”

“हरिद्वार में सफाई कर्मियों की आवाज बुलंद: आयोग उपाध्यक्ष ने दिए अधिकारों की रक्षा और शोषण पर कार्रवाई के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के सीसीआर टावर में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम और नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उनके हितों की रक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रमिकों ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति, आवास भत्ता, आवासों का मालिकाना हक, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, बीमा, ईपीएफ-ईएसआई कटौती की नियमितता, और संविदा कर्मचारियों के परिजनों को स्थायी नौकरी देने जैसे मुद्दे उठाए।

उपाध्यक्ष ने नगर आयुक्त को आदेश दिया कि सभी आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

शिवालिक नगर पालिका में पार्षद और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए सभासदों को चेतावनी पत्र जारी करने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्षद श्रमिकों के साथ अभद्रता नहीं कर सकता।

पुनर्वास योजना के तहत 2200 में से केवल 43 सफाई कर्मियों को लोन मिलने पर उन्होंने बैंक और समाज कल्याण विभाग को फटकार लगाई। उन्होंने कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी फैलाने के निर्देश दिए और शिक्षा लोन की सुविधा से भी श्रमिकों के बच्चों को लाभ पहुंचाने की बात कही।

एडीएम दीपेंद्र नेगी को अस्पतालों में सफाई कर्मियों को पूरी सैलरी न मिलने और ठेकेदार को बार-बार ठेका दिए जाने की जांच के निर्देश दिए। मकवाना ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

426 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *