न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » भंडाफोड़ » हरिद्वार में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, AHTU की छापेमारी में 5 गिरफ्तार, संचालक फरार

हरिद्वार में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, AHTU की छापेमारी में 5 गिरफ्तार, संचालक फरार

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने शुक्रवार, 27 जून 2025 को सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी होटल संचालक ने इस गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर सेक्स रैकेट का संचालन शुरू किया था। ग्राहक और लड़कियों के बीच ‘डील’ मोबाइल फोन के माध्यम से होती थी। यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य राज्यों से लड़कियां मंगवाकर देह व्यापार में धकेलता था और उसका नेटवर्क देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है।मौके से भारी मात्रा में नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया है।

AHTU टीम में म0उ0निरीक्षक राखी रावत, हे0का0 राकेश कुमार, म0हे0का0 बीना गोदियाल, का0 दीपक, का0 जयराज भंडारी, का0 दीपक चंद और म0का0 गीता शामिल रहे।

पुलिस अब फरार होटल संचालक की तलाश में जुट गई है और नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

711 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *