न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » मुकदमा » बुग्गावाला तेलपुरा गांव में पेड़ माफियाओं का कहर: रात के अंधेरे में काट डाले आम के 14 हरे-भरे पेड़, वन विभाग ने लिया कब्जे में, ठेकेदार और खेत मालिक पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

बुग्गावाला तेलपुरा गांव में पेड़ माफियाओं का कहर: रात के अंधेरे में काट डाले आम के 14 हरे-भरे पेड़, वन विभाग ने लिया कब्जे में, ठेकेदार और खेत मालिक पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव में गुरुवार रात पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए वन माफियाओं ने आम के 14 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया। उद्यान विभाग के इंचार्ज अशोक चौधरी ने बताया कि इस अवैध कटाई के मामले में संबंधित ठेकेदार और खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

लगातार हो रही इस तरह की कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

343 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *