न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में कांवड़ियों का हाईवे पर हंगामा: जल खंडित होने पर एनएच-334 किया जाम, पुलिस पर पथराव, दो उपद्रवी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बहादराबाद में कांवड़ियों का हाईवे पर हंगामा: जल खंडित होने पर एनएच-334 किया जाम, पुलिस पर पथराव, दो उपद्रवी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद | 14 जुलाई 2025
थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत रोहालकी फ्लाईओवर, एनएच-334 पर कांवड़ियों द्वारा जल खंडित होने की घटना के बाद उत्पात मचाया गया।नाराज कांवड़ियों ने मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर श्री अविनाश वर्मा, थाना प्रभारी बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप राठौड़ और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया गया, जिससे अधिकतर लोग हट गए, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने न केवल पुलिस से बहस की बल्कि अन्य यात्रियों को भड़काकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।पथराव में पुलिस वाहन और अन्य राहगीरों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

दो उपद्रवियों — अभिषेक (21), निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर और यश (18), निवासी सेक्टर-73, नोएडा — को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार व्यक्तियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, राजमार्ग बाधित करने, शांति व्यवस्था भंग करने और पुलिस पर हमला करने की गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है। बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

481 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *