न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » ज्ञापन » रुड़की में किसानों का अल्टीमेटम! 130 करोड़ बकाया नहीं मिला तो 27 सितंबर को सीएम आवास घेरेंगे, 10 किसान करेंगे आत्मदाह

रुड़की में किसानों का अल्टीमेटम! 130 करोड़ बकाया नहीं मिला तो 27 सितंबर को सीएम आवास घेरेंगे, 10 किसान करेंगे आत्मदाह

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने में किसानों ने बुधवार को 27 सितंबर को सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। चेतावनी दी है कि चीनी मिल पर बकाया करीब 130 करोड़़ का भुगतान नहीं होने पर सीएम आवास पर ही संगठन के दस किसान आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को दिए ज्ञापन में उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल पर करीब छह साल से क्षेत्र के किसानों का करीब 130 करोड़़ रुपये बकाया चल रहा है। इसको लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया है। एक महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड किसान मोर्चा आगामी 27 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि लगातार किसान इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस मौके पर रामपाल सिंह, धर्मेंद्र, महकार सिंह, राजपाल सिंह, तेजवीर सिंह, सत्येंद्र लंबरदार, आकिल, राजेंद्र सिंह, सुधीर, सतबीर सिंह, अब्दुल गनी, मोहम्मद सुलेमान, अक्षय चौधरी, विजेंद्र सिंह, अमित सैनी, वीरेंद्र सैनी, पवन त्यागी, दीपक पुंडीर, मोहमद आजम, आलम, समीर, सरदार सुखबीर सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, राहुल सैनी, जमील अहमद, अक्षय चौधरी, मकर सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, नरेश लोहान, संदीप रोड, मोहम्मद मुस्तफा, सत्तार, इरशाद आदि लोग शामिल रहे।

111 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *