न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई – होटल में जुए की सूचना पर 09 जुआरी गिरफ्तार, ₹2.19 लाख नकद बरामद

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई – होटल में जुए की सूचना पर 09 जुआरी गिरफ्तार, ₹2.19 लाख नकद बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अनैतिक कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवालिक नगर स्थित होटल डी-ग्लास के कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान होटल के कमरा नंबर 201 से 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में मुनेन्द्र उर्फ बाबी, आदेश त्यागी, सलमान, दिनेश कुमार, समय सिंह, अवधेश कुमार, तरुण कुमार, बिजय कुमार और कुलदीप सिंह शामिल हैं।

यह सभी गाजियाबाद और बुलन्दशहर से आए थे। मौके से ₹2,19,700 नकद व ताश की दो गड्डियाँ बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होटल प्रबंधन की मिलीभगत से उन्हें जुआ खेलने की सुविधा दी गई थी। इस सौदे के तहत होटल मैनेजर को 20,000 रुपये देने की बात हुई थी। पुलिस ने होटल के मैनेजर सुरेश रावत को भी हिरासत में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ALSO READ  "कांवड़ मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा! ताबड़तोड़ छापेमारी में लिए नमूने, खराब मसाले और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मौके पर नष्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728