न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में HRDA का मेगा एक्शन अभियान: अवैध कॉलोनियों पर ताबड़तोड़ बुलडोज़र, कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप”

“हरिद्वार में HRDA का मेगा एक्शन अभियान: अवैध कॉलोनियों पर ताबड़तोड़ बुलडोज़र, कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जारी अनधिकृत कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार, मौके पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद न रोके जाने पर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

आज की प्रमुख कार्रवाई

भानू प्रताप स्कूल मार्ग, राजा गार्डन के समीप

सूरज सैनी द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध वाद सं. UCM S/HRDA/L/0119/2024-25 लंबित है। निरंतर निर्देशों के बाद भी निर्माण जारी पाए जाने पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।

ग्राम इक्कड़, हरिद्वार – रामा एन्क्लेव के आगे, इक्कड़ कला, सराय रोड मुअज्ज़म अली एवं अन्य द्वारा की जा रही अवैध कॉलोनी विकास गतिविधियों के विरुद्ध वाद सं. UCM S/HRDA/L/0244/2024-25 के संदर्भ में कार्रवाई की गई।

शमशान घाट के समीप, ग्राम इक्कड़

अवैध कॉलोनी निर्माण के मामले में वाद सं. UCM S/HRDA/L/0141/2022-23 के अंतर्गत चल रही जांच के दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

ग्राम खंजरपुर

यहाँ शमीम द्वारा लगभग 15–16 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को वाद सं. UCM S/HRDA/L/0044/2024-25 के संबंध में ध्वस्त किया गया।

शनि मंदिर के पीछे, शेरपुर (तहसील रूड़की)

कमल किशोर द्वारा लगभग 9–10 बीघा क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत विकास के विरुद्ध वाद सं. UCM S/HRDA/L/0048/2024-25 के तहत कार्रवाई की गई।

श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार

बृजमोहन राणा द्वारा किए जा रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को भी प्राधिकरण टीम ने मौके पर ध्वस्त किया।

345 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *