न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हड़कंप » अवैध कॉलोनियों पर गरजा एचआरडीए का बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप

अवैध कॉलोनियों पर गरजा एचआरडीए का बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रोज़ाना ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी है। खासकर भगवानपुर क्षेत्र में बिना अनुमति बनाई जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। यह कार्यवाही न केवल अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए की जा रही है, बल्कि इसके जरिए सरकार के राजस्व को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।आज भगवानपुर की चर्चित सम्राट कॉलोनी और प्रताप कॉलोनी पर एचआरडीए का पीला पंजा चला। बिना नक्शा पास कराए और वैध अनुमति के बिना इन कॉलोनियों का निर्माण कराया जा रहा था।

इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्राधिकरण पूरी सख्ती के साथ पेश आ रहा है।सहायक अभियंता डी.एस. रावत ने बताया कि “बिना अनुमति कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। ये कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी।”इस मुहिम से कॉलोनी माफियाओं में हड़कंप मचा है। साथ ही स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि अब ऐसे निर्माणों पर लगाम लगेगी और नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।एचआरडीए की इस पहल से एक तरफ़ जहाँ अवैध निर्माणों पर रोक लग रही है,


वहीं दूसरी ओर सरकार के खजाने को भी लाभ पहुंचने की संभावना है।

604 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *