न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » “हरिद्वार फ्लाईओवर पर खौफनाक हादसा : युवा वॉलीबॉल स्टार अर्पित सैनी समेत तीन की दर्दनाक मौत, मरम्मत मशीन से टकराई कार, एक जिंदगी अब भी खतरे में”

“हरिद्वार फ्लाईओवर पर खौफनाक हादसा : युवा वॉलीबॉल स्टार अर्पित सैनी समेत तीन की दर्दनाक मौत, मरम्मत मशीन से टकराई कार, एक जिंदगी अब भी खतरे में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत हो गई,

जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर हुआ, जहां मरम्मत कार्य चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी निवासी इब्राहिमपुर, थाना पथरी अपने दोस्त रहमान निवासी अलीपुर, बहादराबाद के साथ देहरादून से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर, जहां हाईवे का मरम्मत कार्य चल रहा था, अर्पित सैनी की कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़ी मशीन से टकराकर पलट गई।

हादसे में कार चला रहे अर्पित सैनी और मौके पर मौजूद मजदूर राजू राय निवासी बंगाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर, आनद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल को एम्स ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों के उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे में कार सवार रहमान को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

1,108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *