न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, वेगनआर डिवाइडर से टकराई – दो गंभीर घायल

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, वेगनआर डिवाइडर से टकराई – दो गंभीर घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वेगनआर कार शनिवार को हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार अनियंत्रित होकर सीधा डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर ओवरस्पीड और ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खोने को जिम्मेदार माना जा रहा है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करने के खतरों को उजागर किया है।

585 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *