न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » बैठक » “आंगनवाड़ी बहनों के मान-सम्मान और अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम”

“आंगनवाड़ी बहनों के मान-सम्मान और अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय अधिकारियों व विभिन्न आंगनवाड़ी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

सशक्त आंगनवाड़ी: सेवा, सम्मान और समर्थन की नई पहल”

बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं का समाधान करना और उनके कार्यदायित्वों को सम्मानजनक बनाने हेतु आवश्यक निर्णय लेना था।

“आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णायक फैसले”

बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को लेकर आई मांग पर यह निर्देश दिए गए कि उत्तराखंड राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय देश के सभी हिमालयी राज्यों से अधिक होना चाहिए।

“हर आंगनवाड़ी बहन को सम्मान, सुरक्षा और समय पर सुविधा”

इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया, जिससे हमारी आंगनवाड़ी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

“हिमालयी राज्य में अग्रणी बनेंगी हमारी आंगनवाड़ी बहनें”

यह भी निर्देशित किया गया कि यदि कोई अन्य विभाग आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अपने विभागीय कार्य में लगाना चाहता है, तो उसे महिला सशक्तिकरण विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, ऐसे कार्यों में उन्हें यात्रा एवं भोजन भत्ता दिया जाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में सुपरवाइजर के 50% पदों को पदोन्नति के माध्यम से नियमित रूप से भरने के निर्देश दिए गए। इससे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और उनका मनोबल बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, पिछले एक वर्ष से लंबित मोबाइल रिचार्ज की धनराशि तुरंत जारी करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

सेवानिवृत्त होने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कल्याण कोष की राशि समय पर न मिल पाने की शिकायत पर भी संज्ञान लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी कार्यकत्री के सेवानिवृत्त होने से दो माह पूर्व सभी दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए, जिससे उन्हें समय पर राशि प्रदान की जा सके।

ALSO READ  डीएम मयूर दीक्षित के सख्त तेवर : भ्रूण लिंग जांच करने वाले केंद्रों पर होगी छापामार कार्रवाई, निरीक्षण में लापरवाही मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे अल्ट्रासाउंड सेंटर

इस महत्वपूर्ण बैठक में निदेशक श्री प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी, राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती आरती बलोदी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता, डीपीओ श्री राजीव नयन तथा विभिन्न संगठनों की आंगनवाड़ी पदाधिकारी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहीं।

यह बैठक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल है।

—

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737