न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » मुलाकात » “सीएम धामी और आचार्य प्रमोद कृष्णम की हाई-प्रोफ़ाइल आध्यात्मिक बैठकी—सांस्कृतिक, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा, प्रदेश की राजनीति में भी बढ़ी हलचल”

“सीएम धामी और आचार्य प्रमोद कृष्णम की हाई-प्रोफ़ाइल आध्यात्मिक बैठकी—सांस्कृतिक, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा, प्रदेश की राजनीति में भी बढ़ी हलचल”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर, धार्मिक आस्था और सामाजिक सामंजस्य को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संत-समाज का मार्गदर्शन राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक नेतृत्व समाज को सही दिशा देता है और जन-कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी आचार्य प्रमोद कृष्णम को दी।

दोनों ने समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और युवाओं को सांस्कृतिक तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई। शिष्टाचार भेंट सौहार्द और सकारात्मक संवाद के साथ संपन्न हुई।

246 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *