न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हर्षिल जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, 1 घायल

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हर्षिल जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, 1 घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई।

हैली एयरोट्रांस कंपनी का यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान गंगनानी के पास यह क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे,

जिनमें से छह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों में चार यात्री मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन दल, मेडिकल टीम और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू कार्य में जुट गईं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना न केवल बेहद दुखद है बल्कि पर्यटन सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है।

मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

 

853 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *