न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » एक्शन » हरिद्वार में हेल्थ सेंटर बना डेथ सेंटर: 19 साल की सानिया की मौत के बाद एसआर मेडिसिटी अस्पताल सील, डॉक्टर फरार, परिजनों का हंगामा

हरिद्वार में हेल्थ सेंटर बना डेथ सेंटर: 19 साल की सानिया की मौत के बाद एसआर मेडिसिटी अस्पताल सील, डॉक्टर फरार, परिजनों का हंगामा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कनखल स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में 19 वर्षीय सानिया की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराने के बाद सुबह इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही देर में सानिया की हालत बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर इलाज करने के बजाय लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम अस्पताल पहुंची। शुरुआती जांच में गंभीर खामियां मिलने पर एसडीएम जितेंद्र सिंह के निर्देश पर अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों को सुरक्षित रूप से अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। वहीं, सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है, जो विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करेगी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद जिम्मेदार डॉक्टर मौके से फरार हैं और अस्पताल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो पाया। परिजन अस्पताल की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कह रहा है।

692 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *