न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » वरदान » स्वास्थ्य बना प्रकृति का वरदान: यूएसडीएमए में योग-नेचुरोपैथी कार्यशाला और आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप में तनावमुक्त जीवन के सूत्र साझा, विशेषज्ञ बोले– “सही सांस ही है स्वस्थ जीवन की चाबी”

स्वास्थ्य बना प्रकृति का वरदान: यूएसडीएमए में योग-नेचुरोपैथी कार्यशाला और आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप में तनावमुक्त जीवन के सूत्र साझा, विशेषज्ञ बोले– “सही सांस ही है स्वस्थ जीवन की चाबी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने कहा कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा और प्राकृतिक उपचार स्वस्थ रहने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में आयोजित मासिक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के अवसर पर कही। श्री स्वरूप ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से कर्मचारीगण न सिर्फ विपरीत परिस्थितियों में तनाव मुक्त रहते हुए प्रेशर को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूएसडीएमए तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी हर समय एलर्ट मोड पर रहते हैं और दिन-हो या रात, आवश्यकता पड़ने पर तुरंत ही कार्यालय पहुंचकर कार्य करते हैं। इस मानसून सीजन में उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य किया है और ऐसे में तनाव होना लाजमी है। यह शिविर कहीं न कहीं तनाव से मुक्ति दिलाने का कार्य करेगा और ये ही प्रयास भी है। इस अवसर पर डॉ. नेहा जोशी, चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय आयुष विंग, फार्मेसी अधिकारी नितिन कपरूवान ने कर्मचारियों को परामर्श दिया।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *