न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » इतिहास » “हरिद्वार का लाल बना आसमान का रक्षक: आयुष राठौर बने भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत-हौसले ने रचा इतिहास “

“हरिद्वार का लाल बना आसमान का रक्षक: आयुष राठौर बने भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत-हौसले ने रचा इतिहास “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आयुष ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुष के वायु सेना फ्लाइंग ऑफिसर बनने से क्षेत्र वासियों में खुशी छाई है।

आयुष पुत्र प्रवीण कुमार राठौर के दादा स्वर्गीय बाबूराम राठौर की बड़ी पहचान रही है । ग्राम टांडा दिलीप उर्फ मझादा ब्लाक लक्सर जिला हरिद्वार निवासी आयुष ने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल भेल रानीपुर हरिद्वार से व उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की । आयुष के पिता प्रवीण कुमार राठौर रुड़की में काफी लंबे समय तक लेखपाल रहे हैं, वर्तमान में कानूनगो पद पर तैनात हैं, इनके दिवंगत दादा बाबूराम राठौर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति रहे। जिनकी सामाजिक एवं राजनीतिक पहचान रही। नेहरू इंटर कॉलेज बादशाहपुर के प्रधानाचार्य रह चुके हैं । आयुष में बचपन से ही भारतीय सेना में जाने की इच्छा रही। जिसके लिए आयुष ने जीतोड़ मेहनत की। कई बार असफल भी रहे, किंतु लक्ष्य को प्राप्त करने की जिज्ञासा अटूट रही। इसी के फलस्वरूप एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में प्रवेश हुआ। आयुष को 13 दिसंबर को पासिंग आउट परेड में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रुप में कमीशन मिल गया। पासिंग आउट परेड रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान के द्वारा संपन्न कराई गई। भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर इनके ग्राम एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष ने साबित कर दिया कि यदि व्यक्ति के मन में सच्ची लगन हो तो कोई भी मुश्किल लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आयुष ने अपना बचपन का जो सपना देखा था, वह साकार कर दिया है।

556 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”