न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » वीडियो वायरल » “हरिद्वार महिला अस्पताल बना शर्म का अड्डा : प्रसूता ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर–नर्स बने तमाशबीन, वीडियो वायरल”

“हरिद्वार महिला अस्पताल बना शर्म का अड्डा : प्रसूता ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर–नर्स बने तमाशबीन, वीडियो वायरल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार महिला अस्पताल में प्रसूता से अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरलतीर्थनगरी हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मजदूर की पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करने से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सलोनी ने मना कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने गर्भवती महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया और स्टाफ ने भी कोई मदद नहीं की। इसके बाद प्रसूता ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसव पीड़ा से कराहती महिला जमीन पर तड़प रही है, जबकि अस्पताल का स्टाफ मूकदर्शक बना खड़ा है।

परिजनों और आशा वर्कर ने आरोप लगाया कि न डॉक्टर, न नर्स और न ही कंपाउंडर ने कोई सहायता की। इतना ही नहीं, जब आशा वर्कर ने वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टाफ ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सरकारी अस्पताल की अमानवीयता की मिसाल बता रहे हैं। वहीं, सीएमओ आर.के. सिंह ने इसे आशा वर्कर की साजिश करार देते हुए कहा कि महिला को अस्पताल में ही भर्ती किया गया था और डिलीवरी वहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए

हैं।

 

762 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *