न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सतर्कता » “हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने बचाई युवक की जान: वीडियो कॉल से मिली सूचना, मिनटों में तलाश कर परिजनों को सौंपा”

“हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने बचाई युवक की जान: वीडियो कॉल से मिली सूचना, मिनटों में तलाश कर परिजनों को सौंपा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 15 जुलाई 2025 – एक संवेदनशील मामले में हरिद्वार पुलिस ने मानवीयता और त्वरित कार्रवाई का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर जानकारी दी कि उसका पुत्र वीडियो कॉल के माध्यम से आत्महत्या करने की बात कह रहा है और उसने बताया कि वह हर की पैड़ी हरिद्वार में है। कॉल के दौरान बैकग्राउंड में गंगा जी और काले-सफेद रंग की टाइल्स स्पष्ट नजर आ रही थीं।

पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सतर्क कर्मियों ने लोकेशन की पहचान करते हुए तत्काल चौकी हर की पैड़ी और मुख्य द्वार पर तैनात अधिकारी अ.उप.नि. हरि प्रसाद को सूचित किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे क्षेत्र में युवक की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवक को समझाकर चौकी लाया और परिजनों को सूचना दी।

कुछ समय बाद युवक के परिजन चौकी पहुंचे और सकुशल बेटे को पाकर भावुक हो गए। पिता ने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो अनहोनी हो सकती थी।

हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है। यह घटना बताती है कि कैसे सतर्कता, टीमवर्क और तकनीक के सही इस्तेमाल से एक कीमती जान बचाई जा सकती है।

201 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *