न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » संदेश » “झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

“झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच हरियाली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर और अन्य कार्यालय परिसरों में करीब 400 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।एसएसपी डोबाल ने स्वयं पौधारोपण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम से कम एक-एक वृक्ष अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, वर्षा चक्र और जैव विविधता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि प्रकृति से मिला यह उपहार अगली पीढ़ी को और भी समृद्ध रूप में सौंपें।”उन्होंने यह भी बताया कि पौधारोपण के जरिए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी लक्सर, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

जनपद के सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हरेला पर्व को पर्यावरण जागरूकता के रूप में मनाया गया।यह पहल न केवल हरिद्वार पुलिस के पर्यावरण प्रेम को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी हरियाली बढ़ाने और प्रकृति की रक्षा में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा देती है।

227 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *