न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट आवेदन का मामला, हरिद्वार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट आवेदन का मामला, हरिद्वार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार) खानपुर।हरिद्वार जिले के थाना खानपुर क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता और प्रोएक्टिव कार्यशैली के चलते इस गंभीर प्रकरण का खुलासा हुआ है। ग्राम अब्दीपुर, थाना खानपुर निवासी होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति, अंगद सिंह पुत्र देव सिंह द्वारा पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि ग्राम अब्दीपुर में इस नाम का कोई व्यक्ति निवास नहीं करता।

स्थानीय पुलिस ने परिवार रजिस्टर और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) की बारीकी से जांच की, जिसमें अंगद सिंह नामक किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं पाया गया। यह तथ्य स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि आवेदन में गलत जानकारी दी गई थी। प्रथम दृष्टया, फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से आवेदन किया गया प्रतीत होता है।इस मामले में स्थानीय अभिसूचना इकाई, हरिद्वार के एसआई अजीत चौहान द्वारा की गई जांच के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 136/25, धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने स्वयंवादी बनकर यह मुकदमा दर्ज किया, जो हरिद्वार पुलिस की प्रोएक्टिव और जिम्मेदार पुलिसिंग का उदाहरण है।

फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी सुविधा प्राप्त करने का प्रयास एक गंभीर अपराध है, जिस पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की जांच प्रचलित है और जल्द ही सच्चाई को पूरी तरह उजागर कर दोषी के विरुद्ध कठोर दंड की कार्रवाई की जाएगी।

213 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *