(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दिनों में जनपद में प्रस्तावित वीआईपी मुवमेंट व कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज रात्री जनपद के समस्त गैजेटेड पुलिस ऑफिसर्स एवं थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई।
इस दौरान श्री डोबाल द्वारा वीआईपी मुवमेंट एवं प्रोग्राम के महत्व को रेखांकित करते हुए मातहत को बिना किसी लापरवाही के उक्त कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था एवं इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने
सहित विभिन्न दिशा-निर्देश देते हुए अब तक की की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए अभी हमें और क्या-क्या करना है उसके संबंध में विस्तार से अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
151 Views













































