न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में! बहादराबाद में हाई-इंटेंसिटी चेकिंग अभियान—ASP जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में BDS व डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत”

“हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में! बहादराबाद में हाई-इंटेंसिटी चेकिंग अभियान—ASP जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में BDS व डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सघन चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया है। SSP हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के बाद पूरे जनपद में हाई-अलर्ट मोड लागू किया गया है, जिसके तहत बहादराबाद पुलिस विशेष सक्रियता के साथ दिन-रात निगरानी में जुटी हुई है।ASP जितेंद्र चौधरी स्वयं बहादराबाद क्षेत्र में पहुंचकर चल रहे चेकिंग अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीमों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकियों पर दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ASP ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सतर्कता को प्राथमिकता में रखने को कहा।क्षेत्र के बॉर्डरों, मुख्य चौराहों, हाईवे और भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहाँ पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और आधुनिक ऑटोमैटिक हथियारों से लैस होकर तैनात हैं। हर आने-जाने वाले वाहन की पूरी जांच की जा रही है। मोटरसाइकिल, कार और भारी वाहनों को रोककर दस्तावेज, नंबर प्लेट व यात्रियों की पहचान सत्यापित की जा रही है।सुरक्षा की दृष्टि से BDS (बम निरोधक दस्ते) और डॉग स्क्वाड की टीमें भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ये टीमें बैग, लगेज, पार्किंग क्षेत्रों और संदिग्ध स्थानों पर गहन चेकिंग कर रही हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत उसकी पुष्टि की जा रही है, जिससे सुरक्षा तंत्र और मजबूत हो रहा है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक निरंतर कार्रवाई है। बहादराबाद ही नहीं, बल्कि पूरे हरिद्वार जनपद में यह चेकिंग अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा। उद्देश्य यह है कि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जाए और किसी भी संभावित खतरे को पहले ही निष्क्रिय किया जा सके।पुलिस का दावा है कि ऐसे अभियानों से अपराधों पर प्रभावी रोक लगेगी और जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत होगा। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

221 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *