न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » हरिद्वार: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन सीज

हरिद्वार: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन सीज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया।

कोतवाली नगर पुलिस ने चंडीचौक, शिव मूर्ति, रोडवेज बस अड्डा व ब्रह्मपुरी तिहाड़ क्षेत्रों में रातभर चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चला रहे 10 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए।

 

साथ ही मौके पर ही 32 चालान काटते हुए कुल ₹17,500/- का संयोजन शुल्क वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ओवरस्पीडिंग, नो एंट्री उल्लंघन, रैश ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न जैसे मामलों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

436 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *