न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » हरिद्वार पुलिस बनी फरिश्ता: पैसे के झगड़े में पानी की टंकी पर चढ़े युवक को जिंदा बचाया, चौकी इंचार्ज नीरज रावत ने जेब से दिए पैसे – टला बड़ा हादसा!

हरिद्वार पुलिस बनी फरिश्ता: पैसे के झगड़े में पानी की टंकी पर चढ़े युवक को जिंदा बचाया, चौकी इंचार्ज नीरज रावत ने जेब से दिए पैसे – टला बड़ा हादसा!

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। ग्राम प्रधान रायसी द्वारा सूचना दी कि ग्राम हबीबपुर निवासी युवक उम्र 21 वर्ष अपने घरवालों से लड़कर पानी की टंकी पर खुदकुशी करने की आशय से चढ़ गया है जिससे परिजन डरे सहमे है।

प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञात लेते हुए चौकी इंचार्ज रायसी मय टीम के मौके पर पहुंचकर सूझबूझ कर परिचय देते हुए टंकी पर चढे युवक से शालीनता से पूछताछ कर नाराजगी का कारण पूछकर उसकी समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कहकर युवक को आर्थिक तंगी से उभरनने के लिये चौकी प्रभारी उ0नि0 नीरज रावत द्वारा मौके पर ही अपने जेब से पैसे निकालकर युवक की सहायता करने का आश्वासन देकर युवक को अपने विश्वास में लिया।

जिस पर युवक को विश्वास होने पर टंकी से निचे उतर गया और पुलिस द्वारा समझा बुझा कर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। पुलिस की सुझबूझ व त्वरित कार्यवाही की परिजनो व आम जन द्वारा दिल से प्रशंसा की गयी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें। असफलता और मानसिक तनाव के कारण बच्चे ऐसे खौफनाक कदम उठाते हैं इसलिए अपने बच्चों के साथ खुलकर बात कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें।

376 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *