न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रतियोगिता » “हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: मेयर किरण जैसल ने विजेताओं को किया सम्मानित, युवाओं में बढ़ा शतरंज का उत्साह”

“हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: मेयर किरण जैसल ने विजेताओं को किया सम्मानित, युवाओं में बढ़ा शतरंज का उत्साह”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित तीसरी हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर मेयर किरण जैसल, डॉ. विशाल गर्ग और निखिल गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा भूपतवाला के श्री सीताराम सेवा सदन में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संत जगजीत सिंह और स्वामी निर्मल दास ने किया। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

स्विस फॉर्मेट में 15-15 मिनट के 6 राउंड खेले गए। ओपन श्रेणी में ललित सिंह लामाकोटी प्रथम, अन्वय राठी द्वितीय और रोहित सिंह राणा तृतीय रहे। वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में अनिल कुमार गैरोला, अंडर-10 में सूर्यांश कुक्सल, अंडर-13 में अविरल चौहान और अभिनीत सिन्हा (संयुक्त रूप से), अंडर-15 में आकाश आहूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमिशु गुप्ता, गौरी मित्तल और अवंतिका कश्यप श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं।

मेयर किरण जैसल ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और परिश्रम की प्रेरणा दी। डॉ. विशाल गर्ग ने शतरंज के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को भविष्य के लिए सकारात्मक बताया। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मुकुल बेंजवाल ने शतरंज को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर जोर दिया। आयोजन में राहुल बत्रा, प्रियांगी नैथानी, हृतिक त्रिपाठी, राहुल अरोड़ा और हीरा बल्लभ जोशी ने सहयोग किया।

110 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *