न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » निर्देश » हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर शासन सख्त, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, उप जिलाधिकारी को 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट और सुरक्षा सुधारों के सुझाव देने के निर्देश

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर शासन सख्त, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, उप जिलाधिकारी को 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट और सुरक्षा सुधारों के सुझाव देने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को लेकर शासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेशानुसार, उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर सभी पहलुओं का गहनता से परीक्षण करें और 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपें। रिपोर्ट में मृतक और घायल श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी जानकारी के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित चूक का भी विवरण शामिल किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, मंदिर मार्ग की क्षमता, सुरक्षा उपायों और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी से ठोस सुझाव और सिफारिशें भी मांगी गई हैं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी को टाला जा सके।

640 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”