न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार कांवड़ मेला: मामूली कहासुनी के बाद हरियाणा के कांवड़ियों का तांडव, दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार पर हमला – दो गिरफ्तार”

“हरिद्वार कांवड़ मेला: मामूली कहासुनी के बाद हरियाणा के कांवड़ियों का तांडव, दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार पर हमला – दो गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के उपद्रव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रविवार देर रात का है, जब हरिद्वार के अपर रोड स्थित मुख्य बाजार में हरियाणा से आए कुछ कांवड़ियों ने मामूली कहासुनी के बाद जमकर बवाल किया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे कुछ कांवड़िए चश्मे की एक दुकान पर पहुंचे और खरीदारी के दौरान दुकानदार से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि युवक वहां से कुछ देर बाद लाठी-डंडों से लैस होकर लौटे और दुकान में जबरदस्त तोड़फोड़ कर डाली।

उपद्रवी युवकों ने दुकान पर डंडे बरसाते हुए पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और दुकानदार पर भी हमला कर दिया। यह सब होते देख बाजार में मौजूद अन्य दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से हरिद्वार के व्यापारी और स्थानीय लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

396 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *