न्यूज़ फ्लैश
“वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग”
Home » कार्यवाही » “आवारा पशु-बंदरों के आतंक से त्रस्त हरिद्वार! जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को सौंपा धमाकेदार ज्ञापन, मांगी त्वरित कार्रवाई”

“आवारा पशु-बंदरों के आतंक से त्रस्त हरिद्वार! जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को सौंपा धमाकेदार ज्ञापन, मांगी त्वरित कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर आयुक्त को ज्ञापन पत्र देकर आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को अवगत करया कि उत्तरी हरिद्वार, कनखल, हरकी पैड़ी के आसपास के क्षेत्र सहित मध्य हरिद्वार में आवारा पशुओं एवं बंदरों के आतंक से स्थानीय जनता परेशान है। आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से रोजाना लोग चोटिल हो रहे है। समय रहते बंदरों और आवारा पशुओं को पकड़ जाए। पकड़े गए बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाए और पशुओं को कांजी हाउस में रखे जाने की व्यवस्था की जाए।

सुनील सेठी ने कहा कि निगम ने एक दो बार अभियान चलाया भी है। लेकिन आवारा पशुओं एवं बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके लिए लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। सेठी ने बताया कि उतरी हरिद्वार की कई गलियों मोहल्लों में जिसमें मुखिया गली भूपतवाला के पास, खड़खड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के आतंक की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। आवारा पशुओं की वजह से भी रोजाना एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कई गुर्जरों द्वारा अब गायों के साथ भैंसों को भी सड़को पर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे आम इंसान को भारी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। जिस पर रोक लगाए जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

इस दौरान पूर्व पार्षद प्रीतकमल एवं महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा ने बाजारों में शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाजारों के आस पास शौचालय न होने के कारण व्यापारियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। कई शौचालय टूट गए हैं। जबकि कई शौचालयों पर कब्जा कर लिया गया। कहा कि स्थान चिह्नित कर शौचालय बनाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में डा.स्मिथ ऐरन, हरिमोहन भारद्वाज, युवराज बिष्ट, सोनू चौधरी, राजू जोशी, रमन सिंह आदि शामिल रहे।

158 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 1 2
Users Today : 540
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 1 2
Users Today : 540
Users Yesterday : 1287