न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » ऐलान » गवर्नमेंट पेंशनर्स का बड़ा ऐलान: कैशलेस इलाज व पेंशन सुधारों को लेकर हरिद्वार से भड़का आंदोलन

गवर्नमेंट पेंशनर्स का बड़ा ऐलान: कैशलेस इलाज व पेंशन सुधारों को लेकर हरिद्वार से भड़का आंदोलन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन की तैयारी शुरू करदी है। जिला पंचायत के सभागार में संपन्न बैठक में कैशलेश चिकित्सा और चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की व्यवस्था में आ रही समस्याओं और खामियों को दूर करने के लिए प्रदेश भर में जनजागरण कर बड़ा आंदोलन करने की रूप रेखा बनाने का निर्णय लिया गया । प्रदेश स्तर पर पेंशनर्स की समस्याओं पर बैठक में नाराजगी जताई गई है। वक्ताओं ने राशिकरण कटौती 10 वर्ष 8 माह के बाद बंद करने, 30 जून 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त पेंशनर को जून 23 के बजाय उनकी सेवानिवृत्ति के दिन से एक काल्पनिक वेतन वृद्धि देने संबंधी शासनादेश में संशोधन करने, 65 वर्ष, 70, 75 वर्ष आयु पर पांच पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि देने की मांगों पर पेंशनर संगठनों की अनदेखी कर उचित कार्यवाही नहीं करने पर भी रोष व्यक्त किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जे पी चाहर के संचालन में हुई बैठक में प्रधान मंत्री की जनवरी महीने में आठवें वेतन आयोग की घोषणा के 9 महीने बाद भी आयोग गठित नहीं करने और इस बीच मार्च में पेंशनर विरोधी अध्यादेश लाने का आरोप सरकार पर लगाया है। महामंत्री जे पी चाहर और आर के जोशी ने सभा में शासन तथा राष्ट्रीय बैंकों के बीच हुए समझौते के अनुसार पेंशन लेरहे खातों को पेंशन खाते में बदलने की जानकारी साझा की गई। बैठक में रामकुमार अग्रवाल, एम के अग्रवाल, जे एस ज्यारा, मुकुल पाण्डेय, नकली सिंह, महिपाल सिंह गोयल, सतीश कुमार, मधु सिंह, बी पी सिंह सैनी, स्वदेश सिंह चौहान, नरेश राम, कुलदीप बिष्ट, ओम प्रकाश पाल, आदि ने विचार व्यक्त किए।

 

93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *