न्यूज़ फ्लैश
“सोमवती अमावस्या की लाखों की भीड़ में बिछड़ीं “बुढ़ी मम्मा”, हरिद्वार पुलिस बनी सहारा; अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू” “अंकिता कांड में बड़ा झटका! वायरल ऑडियो के बाद सुरेश राठौर पर कोर्ट का शिकंजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए” “देहरादून में खून से लाल हुए रिश्ते! सगे भाई ने एडवोकेट सोहेल को मारी गोली, मौके पर मौत… एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार” “सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महासागर, गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की डुबकी, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी” “प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर खटीमा में दिखी अनूठी पहल, मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाया पौधा और प्रदेशवासियों से किया स्वच्छ व हरित उत्तराखंड बनाने का आह्वान” “अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े बहुचर्चित ऑडियो और वीआईपी विवाद में पूर्व भाजपा विधायक पुलिस हिरासत में, उत्तराखंड की सियासत में मचा हड़कंप, देर रात तक गिरफ्तारी पर सस्पेंस”
Home » निर्देश » “राजस्व मिशन मोड में सरकार: सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान, एआई से कर चोरी पर वार, ग्रीन सेस वसूली में तेजी और लक्ष्य समय पर पूरे करने के सख्त निर्देश”

“राजस्व मिशन मोड में सरकार: सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान, एआई से कर चोरी पर वार, ग्रीन सेस वसूली में तेजी और लक्ष्य समय पर पूरे करने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन किया जाए। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का जिलाधिकारियों एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। रजिस्ट्री के दौरान संपति का उचित मूल्य दर्ज हो इसकी जाँच के लिए संपतियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा जाए।प्रदेश से बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस लेने की कार्यवाही में लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने परिवहन विभाग को ग्रीन सेस की वसूली जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए राज्य के हित में वन संपदा का सही उपयोग किया जाए। तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन तथा जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए राजस्व में बढोतरी करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “इस दशक को उत्तराखंड का दशक” बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए संसाधन वृद्धि को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष श्रेणी के राज्यों में उत्तराखंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही, खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को ₹200 करोड़ की केंद्रीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है, जो राज्य के सही दिशा में बढ़ने का परिचायक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹24,015 करोड़ का कर राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 62 प्रतिशत से अधिक प्राप्ति हो चुकी है। उन्होंने संबंधित विभागों से आगामी अवधि में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए समन्वित और सक्रिय प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दीर्घकालिक आर्थिक सुदृढ़ता के लिए पूंजीगत निवेश पर विशेष बल दे रही है। पूंजीगत व्यय में 34 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति मिलेगी और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और उत्तरदायी बनाने के लिए नीति सुधार, नवाचार तथा नई तकनीकों पर निरंतर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पारदर्शिता, जवाबदेह और जनहित में ठोस परिणाम देने वाला प्रशासन हमारा उद्देश्य है। जिसके लिए सभी अधिकारियों को कड़े वित्तीय अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य में जुटे रहना होगा।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, एल. फैनई, सचिव दिलीप जावलकर, युगल किशोर पंत, सी. रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. रंजन कुमार मिश्रा अपर सचिव अहमद इकबाल, श्रीमती सोनिका, हिमांशु खुराना, श्रीमती अनुराधा पाल, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, मनमोहन मैनाली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

85 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 3 9 9 1
Users Today : 884
Users Yesterday : 526

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर खटीमा में दिखी अनूठी पहल, मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाया पौधा और प्रदेशवासियों से किया स्वच्छ व हरित उत्तराखंड बनाने का आह्वान”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 3 9 9 1
Users Today : 884
Users Yesterday : 526