(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। हरियाणा से हरिद्वार जा रहे कार सवारों को गूगल मैप ने भगवानपुर टोल प्लाजा से सोलानी नदी पुल तक कच्चे मार्ग पर भेज दिया, जहां उनकी कार फंस गई।
स्थानीय प्रधान जोनी व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर से कार को बाहर निकलवाया। इस दौरान लोगों ने यात्रियों को सचेत किया कि गूगल मैप पर दिख रहे रास्तों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पहले वहां मौजूद स्थानीय लोगों से सही जानकारी अवश्य लें। यह पूरा वाकया किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
291 Views













































