न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हत्या » “बहादराबाद में दोस्ती पर लगा खून का दाग: पैसों के मामूली विवाद में रोहित ने सौरभ पर बरसाए चाकू के वार, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम — इलाके में दहशत, पुलिस की दबिश जारी”

“बहादराबाद में दोस्ती पर लगा खून का दाग: पैसों के मामूली विवाद में रोहित ने सौरभ पर बरसाए चाकू के वार, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम — इलाके में दहशत, पुलिस की दबिश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया। बहादराबाद क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम रोहित बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सौरभ और रोहित के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित ने गुस्से में आकर सौरभ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सौरभ को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी पैसे के विवाद का लग रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। आरोपी रोहित घटना स्थल से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस वारदात से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

279 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *