न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » मिसाल » ” पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जनकल्याण उपहार: गाजीवाली के 141 छात्र–छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु ट्रैक सूट प्रदान, प्रेमदास आश्रम में वितरण समारोह बना मुस्कान और सेवा की अनोखी मिसाल”

” पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जनकल्याण उपहार: गाजीवाली के 141 छात्र–छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु ट्रैक सूट प्रदान, प्रेमदास आश्रम में वितरण समारोह बना मुस्कान और सेवा की अनोखी मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)श्यामपुर। उच्च प्राथमिक गाजीवाली के 141 छात्र- छात्राओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ट्रैक सूट का वितरण किया। कांगड़ी स्थित प्रेमदास आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब कड़ाके की ठंड का मौसम आने वाला है, ऐसे में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया जाना चाहिए। प्रेम दास आश्रम के महाराज देवेंद्र तोमर ने कहा कि आज के समय शहरी क्षेत्र में अधिकांश स्कूल में छात्र-छात्राओं को बैग, गर्म कपड़े सहित अन्य लेखन सामग्री का वितरण किया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल में यह प्रयास काफी सराहनीय है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि सभी को अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए कि अपने जन्मदिन या अन्य अवसर पर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कुछ लेखन सामग्री वितरण की जाए। उप ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान ने सरहानीय कार्य करने पर सभी को धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिक्षकों में प्रभात कुमार, ललित नारायण, सपना उप्रेती, सीमा रावत, प्रिया अग्रवाल के साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाल, निवर्तमान भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष पवन पंत, सुनील पाल, रोहित कुमार, भोला, अनीता, भावना, चम्पा देवी, सुरेखा उपस्थित रहे।

74 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *