न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » खनन माफियाओं की खैर नहीं: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित और खनन अधिकारी काजिम रजा की संयुक्त सख्ती, सीज क्रेशर पर एफआईआर दर्ज

खनन माफियाओं की खैर नहीं: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित और खनन अधिकारी काजिम रजा की संयुक्त सख्ती, सीज क्रेशर पर एफआईआर दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 23 जुलाई 2025 – हरिद्वार में अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला खान अधिकारी काजिम रजा ने बताया कि जिलाधिकारी को अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए छापेमारी के आदेश दिए गए।इसी क्रम में 23 जुलाई को रात 2:15 बजे जनपद हरिद्वार के ग्राम सहदेवपुर हरदेवपुर उर्फ रानीमाजरा में छापा मारा गया। इस दौरान श्री शिव शक्ति स्टोन क्रेशर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसे 10 जुलाई 2025 को पहले ही सीज कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद क्रेशर स्वामी द्वारा चोरी-छिपे खनिज निकासी की जा रही थी।मौके पर अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद विभागीय टीम ने क्रेशर के मुख्य गेट को पुनः सीज कर दिया और चौकी फेरूपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के तहत की गई है और आगे भी अवैध खनन एवं भंडारण पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।जिलाधिकारी ने दोहराया कि राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

481 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *