न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हड़कंप » हरिद्वार बस अड्डे पर फिल्मी स्टाइल फायरिंग: हरियाणा पुलिस का दारोगा गोली लगने से घायल, बदमाश अफरातफरी में फरार – शहर में नाकेबंदी, सर्च ऑपरेशन तेज

हरिद्वार बस अड्डे पर फिल्मी स्टाइल फायरिंग: हरियाणा पुलिस का दारोगा गोली लगने से घायल, बदमाश अफरातफरी में फरार – शहर में नाकेबंदी, सर्च ऑपरेशन तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा पुलिस का पीछा कर रहे एक वांछित बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग कर दी। गोली हरियाणा पुलिस के दारोगा सुरेंद्र प्रकाश की कोहनी में लगी, जिससे वह घायल होकर लहूलुहान हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बदमाश हरियाणा के एक एसपी को फोन पर धमकी देने के मामले में वांछित है और जींद पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हरिद्वार आया है, जिसके बाद टीम ने बस अड्डे पर घेराबंदी की।

इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही हरिद्वार पुलिस सक्रिय हो गई और बस अड्डे व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। शहर में चौक-चौराहों पर नाकेबंदी भी की गई है।

 

1,063 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *